बॉम्बे इंस्टिट्यूट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं के साथ खुशियां साझा कीं

Mar 9, 2026 - 21:20
 0
बॉम्बे इंस्टिट्यूट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं के साथ खुशियां साझा कीं

छोटी बच्चियों से लेकर 90 वर्ष की बुजुर्ग महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा, भजन-कीर्तन और खेलों के साथ मनाया गया खास दिन

महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को यादगार बनाने हेतु बॉम्बे इंस्टीट्यूट एवं अन्य सहयोगियों का जताया आभार

अबोहर: नई आबादी स्थित नवदुर्गा धर्मशाला में बॉम्बे इंस्टिट्यूट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में छोटी बच्चियों से लेकर करीब 90 वर्ष की बुजुर्ग महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

महिलाओं के लिए बेहद खास रहा आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत रेणु चुघ और राजरानी द्वारा रिबन काटकर की गई। इसके बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मिलकर केक काटा और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की खुशियां साझा कीं। कई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार इस तरह के किसी कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आईं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा स्वामी, मीनू स्वामी और करिश्मा स्वामी का विशेष योगदान रहा। वहीं यशिका सिंगला ने महिलाओं को विभिन्न खेल खिलाकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा। कार्यक्रम का मंच संचालन करिश्मा ने किया।

इस अवसर पर बहन लक्ष्मी ने महिलाओं की मेहनत, संघर्ष और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने इस शानदार आयोजन के लिए बॉम्बे इंस्टिट्यूट का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गगन चुघ, सुभाष बावा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
गगन चुघ ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं के साथ खुशियां बांटना और उन्हें सम्मान देना संस्था के लिए गर्व की बात है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow