जंडियाला गुरु में कांग्रेस और भाजपा को झटका!

Mar 30, 2025 - 22:14
 0
जंडियाला गुरु में कांग्रेस और भाजपा को झटका!

पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और ओबीसी विंग के पूर्व अध्यक्ष जगरूप सिंह रूबी 'आप' में शामिल

बीजेपी के ओबीसी मोर्चे के मौजूदा सचिव तजिंदर सिंह चंदी भी आप में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने दोनों नेताओं और उनके सहयोगियों को पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत

लोग पार्टी की नीतियों से खुश-हरभजन सिंह ईटीओ

चंडीगढ़, 30 मार्च : जंडियाला गुरु में रविवार को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में कांग्रेस और भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले मुख्य रूप से कांग्रेंस जगरूप सिंह रूबी ओबीसी विंग के पूर्व चेयरमैन और पंजाब काग्रेंस कमेटी के पूर्व सचिव रह चुके हैं। इसी प्रकार तजिंदर सिंह चंदी भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मौजूदा सचिव हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा नीतियों को देखते हुए दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता आप के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल औऱ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई जिस प्रकार नशों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। लोग भी खुलकर इसका समर्थन कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow