सूरत में पहली विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक बस सड़कों पर दौड़ेगी
सूरत महानगरपालिका ने शहर में महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ समय पहले पिंक ऑटो की शुरुआत की गई थी। एक साल पहले शुरू हुए इस ई-ऑटो प्रोजेक्ट से 47 महिलाओं को रोजगार मिला। वहीं, शहर में चलने वाली बीआरटीएस बसों में सिर्फ महिलाएं ही सफर … The post सूरत में पहली विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक बस सड़कों पर दौड़ेगी first appeared on Bharat Mirror.
सूरत महानगरपालिका ने शहर में महिलाओं को सशक्त बनाने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ समय पहले पिंक ऑटो की शुरुआत की गई थी। एक साल पहले शुरू हुए इस ई-ऑटो प्रोजेक्ट से 47 महिलाओं को रोजगार मिला। वहीं, शहर में चलने वाली बीआरटीएस बसों में सिर्फ महिलाएं ही सफर कर सकें, इस उद्देश्य से पीक बस चलाने का फ़ैसला लिया गया। 20 महीने की तलाश के बाद महिला ड्राइवर मिलने के बाद अब सिर्फ महिला यात्रियों के लिए चलने वाली पिंक बस को भी शहर में एक महिला ड्राइवर मिलेगी।
सूरत महानगरपालिका ने शहर में जन परिवहन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। खासकर, प्रदूषण को रोकने के लिए शहर के सभी बीआरटीएस रूटों पर ई-बसें चलाई जा रही हैं। इसी स्थिति के बीच अब शहर की महिलाओं के लिए नगर निगम ने एक नया प्रयोग शुरू किया है। 20 महीने पहले नगर निगम प्रशासन ने शहर में पिंक बस चलाने का फैसला किया था।
20 महीने की तलाश के बाद अब महिला ड्राइवर मिल गई है और आज गुरूवार 20 नवंबर से शहर की पहली पिंक बस का शुभारंभ हो जाएगा। शहर की सड़कों पर पिंक रंग की बसें दौड़ती नजर आएंगी, जिनमें महिला ड्राइवर के साथ-साथ महिला कंडक्टर भी होंगी। इस बस में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी।
इंदौर से एक महिला ड्राइवर को बुलाया गया
एक साल पहले नगर निगम ने शहर में महिला सशक्तिकरण के तहत पिंक ऑटो का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें 47 महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से पिंक ऑटो शहर की सड़कों पर दौड़ रहे थे। हालाँकि, बसों में सफ़र करने वाली महिलाओं के लिए पिंक बसें चलाने के लिए प्रशासन को 20 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा। 20 महीने की तलाश के बाद आखिरकार इंदौर में रहने वाली और बस ड्राइवर के तौर पर काम करने वाली एक महिला को नियुक्त कर लिया गया है।
प्रथम महिला ड्राइवर का फ्लेग ऑफ ग्रीन फ्लेग सेरेमनी गुरूवार 20 नवंबर को ओएनजीसी कॉलोनी बीआरटीएस स्टेशन के पास सुबह 11 बजे होगी। फ्लेग आफ ट्रान्सपोर्ट चेयरमेन सोमनाथ मराठे करेंगे।
The post सूरत में पहली विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक बस सड़कों पर दौड़ेगी first appeared on Bharat Mirror.
What's Your Reaction?